Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

*बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में 647 वीं रैंक हासिल कर बस्ती जिले के लाल ने रेवेन्यू आफिसर बनकर रचा इतिहास* / संवाददाता देवानंद पांडेय

बस्ती। जनपद के विकास खंड बनकटी व मुंडेरवा थानांतर्गत ग्राम सभा सिरौता के रहने वाले रवि प्रकाश पांडेय ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 647वीं रैंक हासिल कर रेवेन्यू अधिकारी पद पर चयनित होकर परिवार ही नहीं, पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। रवि प्रकाश पांडेय की इस उपलब्धि से घर-परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं, खासकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों के लिए प्रेरणा का नया उदाहरण पेश किया है।विदित हो कि रवि प्रकाश पांडेय के पिताजी एक किसान हैं और उनकी माता कुसुम पाण्डेय गृहिणी हैं। रवि प्रकाश सहित सभी भाई-बहनों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त की है
रवि प्रकाश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई गांव में रहकर ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर बीटेक की डिग्री हासिल की।रवि प्रकाश ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह पढ़ाई में समर्पित कर दिया। वे प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने UPSC परीक्षा भी दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि असफलता ने उनके हौसले को कमजोर नहीं किया। उन्होंने और अधिक मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ तैयारी जारी रखी। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट लगन का नतीजा यह रहा कि बिहार पीसीएस परीक्षा में उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित होना उनके संघर्ष और समर्पण की बड़ी जीत है।रवि प्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता, मामा गुरुजनों और परिवार के निरंतर सहयोग को देते हैं। उनका कहना है कि यह उनकी मंजिल नहीं, बल्कि एक शुरुआत है। रवि “मेरा लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है। मैं आगे भी तैयारी जारी रखूंगा और सिविल सेवा के उच्च पदों तक पहुंचने का प्रयास करूंगा।” रवि प्रकाश पांडेय की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों के दम पर हर सपना साकार किया जा सकता है। बस्ती के रवि प्रकाश ने यह साबित कर दिया कि गांव से भी पढ़ाई की शुरुआत करके सिविल सेवा जैसे उच्च पदों तक पहुंचा जा सकता है।

International

RELATED ARTICLES