बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया
देवरिया दिनांक 14.06.2026 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में पुलिस लाइन देवरिया परिसर में सावित्री हॉस्पिटल, देवरिया द्वारा रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा फीता काटकर किया गया ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने रक्तदान को महादान बताते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 20 यूनिट ब्लड रक्तदान किया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनंद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री मनोज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक देवरिया श्री रामजनम, वेलफेयर शाखा प्रभारी निरीक्षक श्री जगदम्बा प्रसाद द्विवेदी, संचालक देवरिया पुलिस रक्तदान समूह श्री सौरभ त्रिपाठी, सावित्री हॉस्पिटल देवरिया के पीआरवो दीपक त्रिपाठी व सावित्री हॉस्पिटल देवरिया के ब्लड बैंक की टीम व देवरिया पुलिस के अन्य लोग मौजूद रहे।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






