Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*”बस्ती में मनरेगा संगठन की समन्वय बैठक: संत कबीर नगर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित; इं० बलवंत यादव बने जिलाध्यक्ष, प्रवीण गौतम महामंत्री”* / संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। मनरेगा तकनीकी सहायक संगठन की जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी की समन्वय बैठक बस्ती जनपद के सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें इं. बलवन्त कुमार यादव को संत कबीर नगर जनपद का जिलाध्यक्ष, इं. प्रवीण कुमार गौतम को जिला महामंत्री तथा इं. मुकेश कुमार गौड़ को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि संगठन की संबद्धता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश एवं हिन्द मजदूर सभा से है। बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा विभिन्न मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

International

RELATED ARTICLES