संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता और जनता के साथ विश्वास निर्माण की नीति को आगे बढ़ाते हुए थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस टीम ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहायता व मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित इस विशेष अभियान के तहत थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने नाथनगर, हरिहरपुर, कस्बा महुली सहित कई गांवों और मोहल्लों का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों ने वृद्ध एवं दिव्यांग नागरिकों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर पुलिस टीम ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्हें वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, विवाद अथवा आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए और बताया कि पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए उपलब्ध है। विशेष रूप से अकेले रहने वाले बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की इस पहल को लोगों ने काफी सराहा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पुलिस का इस तरह घर-घर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और सहयोग का भरोसा देना समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास तथा आत्मीयता भी बढ़ती है।थाना महुली पुलिस का कहना है कि पुलिसिंग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच सहयोग, विश्वास एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है, ताकि एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। थाना महुली पुलिस ने दोहराया कि वह जनता की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।
*”कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत महुली पुलिस ने वृद्धजनों और दिव्यांगों की सुनी समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी; (घर-घर पहुंचकर पुलिस ने जाना हालचाल, सुरक्षा, सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक) /संवाददाता बेनकाब भ्रष्टाचार