संत कबीर नगर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना एवं उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं से जन सामान्य को आच्छादित करने के लिए आवेदन हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 08.06.2026 से 28.06.2026 तक खोला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजनाओं का विवरण इकाई लागत आवेदन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय वेवसाईट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है।
उक्त योजना में शासन स्तर से यदि कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। योजना में पूर्व वर्षों के रद्द/प्रतिक्षारत आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण (विकास भवन) संत कबीर नगर से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
*मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 8 जून से 28 जून तक आनलाइन आवेदन* /संवाददाता देवानंद पांडेय