Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सर्किल धनघटा के समस्त थानों की विवेचनाओं की गई समीक्षा* /संवाददाता देवानंद पांडेय संत कबीर नगर।

संत कबीर नगर।पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा धनघटा सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ थाना धनघटा पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। गंभीर अपराधों से संबंधित मुकदमों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी पैरवी पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों, गैंगस्टर एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही, बीट पुलिसिंग, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में सर्किल के समस्त विवेचक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES