संत कबीर नगर। दिनांक 09.06.2026 को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर सुशील कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व की जाने वाली सघन तलाशी व्यवस्था को देखा गया । केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य प्रतिबंधित सामग्री को केंद्र के भीतर नहीं जाने पायें । परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम आदि तकनीकी उपकरणों की क्रियाशीलता को परखा गया, ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी जा सके । परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को हटाने तथा अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए ।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधि0/कर्मचारीगण को समय से अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने तथा पूरी सतर्कता व ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी गयी । ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी ।
*अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर द्वारा आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा* /संवाददाता देवानंद पांडेय