Sunday, June 21, 2026

National

spot_img

*बड़े मंगलवार पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक महादेवा में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद* संवाददाता देवानंद पांडेय

बस्ती। ज्येष्ठ मास के पावन पर्व पर छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की महादेवा शाखा परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्री हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का क्रम प्रारंभ हुआ, जो देर तक चलता रहा। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं सेवाभाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगलवार का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक महत्व है। इसी भावना के तहत समाज में सेवा, सद्भाव, सहयोग और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं धार्मिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।
भंडारे के सफल संचालन में बैंक कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैंक मैनेजर रुचि बाजपेई, प्रिया यादव, अभिषेक सिंह, माधुरी, लालचंद, अजीत अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, भिटहा के प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल, रामप्रताप शुक्ला, राजेश उपाध्याय पत्रकार, राजा राम पत्रकार, बी पी लहरी पत्रकार, जगदंबा शुक्ला, पावन अग्रहरि,राजन, राजेश अग्रहरि, बैजनाथ वर्मा, मनोज, आनंद अग्रहरि, महादेवा के प्रधान ओम प्रकाश सिंह, बनकटी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह। आदि लोग उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES