Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

किसानों को बाढ़ से बचाने के लिए विधायक रोमी साहनी का बड़ा कदम, नाले की खुदाई हेतु ₹50 हजार की सहायता।

(ब्यूरो अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी।)

सम्पूर्णानगर/पलिया। पलिया विधानसभा क्षेत्र के मिर्चिया एवं रानीनगर कॉलोनी में बंद पड़े नाले के कारण किसानों के खेतों में जलभराव और बाढ़ की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ रही थी, जिससे किसानों में चिंता का माहौल था।

समस्या की जानकारी मिलते ही विधायक रोमी साहनी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। किसानों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने नाले की तत्काल खुदाई कराने के लिए जेसीबी मशीन लगवाई तथा कार्य में सहयोग के लिए ₹50,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

विधायक ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जलभराव एवं बाढ़ जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ग्रामीणों और किसानों ने विधायक के इस त्वरित एवं जनहितकारी कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि समय रहते नाले की सफाई और खुदाई होने से खेतों में जलभराव की समस्या कम होगी और फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान विजय तिवारी, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, प्रधानपुत्र जितेंद्र यादव, हरभजन सिंह (पज्जी), जरनैल सिंह, लाली, अमरजीत सिंह, विनोद यादव, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES