बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया
देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं आपराधियों की रोकथाम तथा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 09/10.06.2026 की रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरवनिया जंगल धूस की तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार को रोककर पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि मोटर साइकिल सवार व्यक्ति का नाम विमल कुमार पाण्डेय पुत्र आशाराम पाण्डेय निवासी चिरींपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती उम्र करीब 19 वर्ष है तथा उस व्यक्ति से बजाज पल्सर (बिना नंबर प्लेट की) को चेक किया गया तो ज्ञात हुआ कि यह मोटर साइकिल थाना तरकुलवा पर पंजीकृत मु०अ०सं० 169/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस से संबंधित है।तत्पश्चात विमल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर उससे चोरी की अन्य मोटर साइकिलों तथा चोरी की घटना के संबंध में पूछा गया तो बताया कि 03-04 जून की रात्रि में मैं अपने साथी कृष्णानंद तिवारी, आकाश कुमार, भोला व एक बाल अपचारी के साथ मिलकर तरकुलवा कस्बे के बजाज मोटर साइकिल के शोरूम से पीछे के दरवाजे से 05 मोटर साइकिल चुराकर हनलोग मोटर साइकिलों को पास के सिरवनिया धुस जंगल में छिपा दिए थे, जिन्हें हम सब मिलकर बेचने के लिए आज बाहर ले जाने वाले थे। गिरफ्तार अभियुक्त विमल कुमार पाण्डेय की निशानदेही पर उक्त घटना में सम्मिलिन अन्य 04 अभियुक्तगण नाम पता क्रमशः 1. भोला पुत्र रामरन निवासी चिरीपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती उम्र करीब 22 वर्ष, 2. कृष्णा नन्द तिवारी पुत्र संजीव तिवारी निवासी सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया हाल पता आईटीआई चौराहा सोन्दा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 18 वर्ष, 3. आकाश पुत्र शशि कुमार निवासी सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया उम्र करीब 19 वर्ष व 4. एक बाल अपचारी को सिरवनिया धुस जंगल के पास से गिरफ्तार कर चोरी की अन्य 04 मोटर साइकिल बरामद किया गया।
अवगत कराना है कि दिनांक 04.06.2026 को थाना तरकुलवा पर वादी श्री दीपक विश्वकर्मा निवासी हरैया मझौली मोड़ थाना सलेमपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि तरकुलवा कसया रोड स्थित वादी की गणेश ऑटो सेल्स से विगत रात्रि में पीछे का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नई मोटरसाइकिल व पैसा चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पर मु०अ०सं० 169/2026 धारा 331(4), 305 (a) बीएनएस0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. विमल कुमार पाण्डेय पुत्र आशाराम पाण्डेय निवासी चिरींपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती उम्र करीब 19 वर्ष।
2. भोला पुत्र रामरन निवासी चिरींपुर थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती उम्र करीब 22 वर्ष
3. कृष्णा नन्द तिवारी पुत्र संजीव तिवारी निवासी सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया हाल पता आईटीआई चौराहा सोन्दा थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 18 वर्ष।
4. आकाश पुत्र शशि कुमार निवासी सिरवनिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया उम्र करीब 19 वर्ष ।
5. एक बाल अपचारी
बरामदगी का विवरण
1. चेसिस नं0 MD2B54DX2TPB99473 पल्सर N160 रंग काला व लाल/सफेद पट्टी
2. चेसिस नं0 MD2B68BX5TPB49674 पल्सल 125 सीएफ जिसका रंग काला व लाल
3. चेसिस नं0 MD2B68BX0TPA17437 पल्सर 125 जिसका रंग काला व लाल
4. चेसिस नं0 MD2B68BX1TPA16653 पल्सर 125 जिसका रंग काला व लाल
5. चेसिस नं0 MD2B68BX1TPK29437 पल्सर 125 अंकित पाया जिसका रंग ब्लैक ग्रे को
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थाना प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
2. SOG प्रभारी श्री उ0नि0 गोपाल प्रसाद जनपद देवरिया
3. उ0नि0 केशव राम मौर्य थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
4. हे0का0 सत्यनारायन राय थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
5. का0 महेश यादव थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
6. का0 संजीत सिंह थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
7. का0 सुनील यादव थाना तरकुलवा जनपद देवरिया
8. हे0का0 धनन्जय श्रीवास्तव SOG टीम देवरिया
9. हे0का0 रणजीत यादव SOG टीम देवरिया
10. हे0का0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम देवरिया
11. हे0का0 सुधीर मिश्रा सर्विलांस टीम देवरिया
12. हस्ता0का0 विनय चौहान SOG टीम देवरिया
13. का0 प्रिंस सिंह SOG टीम देवरिया
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






