संत कबीर नगर। भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने जनहित में जारी अपील में कहा है कि ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर बचाने और बिना कटौती बिजली आपूर्ति के लिए नागरिक जिम्मेदार बनें।
विभाग की अपील के मुख्य बिंदु:*
1. *पीक आवर्स में भारी उपकरण बंद रखें:* शाम *6:00 बजे से रात 11:00 बजे* तक वाटर पंप, वाशिंग मशीन और हीटर जैसे भारी उपकरणों का उपयोग न करें।
2. *एसी का तापमान:* एक से अधिक एसी होने पर जरूरत के अनुसार ही चलाएं और तापमान *24°C से 26°C* के बीच सेट रखें।
3. *बेवजह बिजली बंद करें:* घरों में बेवजह चल रहे बिजली के उपकरणों को तुरंत बंद करें।
4. *बिल में होगी बचत:* बिजली बचाने से ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहेंगे और उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भी भारी बचत होगी।
*विभाग ने कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास पूरे क्षेत्र को बिजली संकट से बचा सकता है। इस भीषण गर्मी में ग्रिड को ओवरलोड होने से बचाएं और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने में विभाग का सहयोग करें।”_
*रिपोर्ट – देवानंद पांडेय*
*उत्तर प्रदेश जिला संवाददाता, संत कबीर नगर*






