Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

*धनघटा तहसील में अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण का भूमि पूजन,नीलमणि ने की शुरूआत* जिला संवाददाता देवानंद पांडेय

संत कबीर नगर। जनपद के धनघटा तहसील परिसर में गरीबों, मजलूमों और आमजन की आवाज बनकर न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता बंधुओं के लिए चेंबर निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा अंतर्गत तहसील मुख्यालय पर इस जनहितकारी पहल की शुरुआत की।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए टीन शेड एवं फर्श युक्त चेंबर निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिवक्ता बंधुओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर नीलमणि ने कहा कि “धनघटा तहसील में प्रतिदिन लगभग *500 से अधिक गांवों* के लोग विभिन्न कार्यों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए पहुंचते हैं। तेज धूप, बारिश में अधिवक्ताओं और वादकारियों को काफी परेशानी होती थी। ऐसे में अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराना और आमजन को सुविधाजनक वातावरण देना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से चेंबर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है।” उन्होंने कहा कि “जनसेवा, न्याय और क्षेत्रीय विकास के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिवक्ता समाज का मजबूत स्तंभ हैं। इनकी सुविधा के लिए हर संभव मदद की जाएगी।” तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप राय ने नीलमणि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ” वर्षों से अधिवक्ता साथी टीन शेड की मांग कर रहे थे। चेंबर बनने से बैठने, फाइल रखने और मुवक्किलों से मिलने में सहूलियत होगी। इससे न्यायिक कार्य में भी तेजी आएगी।”

International

RELATED ARTICLES