Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

देवरिया पुलिस की फुटबाल व बुशू टीम बनी चैंपियन, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया 

जनपद देवरिया पुलिस द्वारा गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया गया। दिनांक 09, 10 एवं 11 मई 2026 को जनपद कुशीनगर में आयोजित गोरखपुर जोन स्तरीय अन्तर्जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में कुल 11 जनपदों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में देवरिया पुलिस की फुटबाल एवं बुशू टीमों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय एवं उत्कृष्ट रहा। फुटबाल पुरुष प्रतियोगिता में जनपद देवरिया की पुरुष टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते जनपद कुशीनगर को 4-0 से हराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं बुशू व फूटबाल महिला प्रतियोगिता में देवरिया पुलिस की महिला टीमों ने फूटबाल में जनपद कुशीनगर को 1-0 से हराकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन श्री मुथा अशोक जैन द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जनपद देवरिया के आरक्षी कामरान अली को पूरे खेल आयोजन में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जो जनपद के लिए गर्व का विषय है। दिनांक 26.05.2026 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा पुलिस कार्यालय देवरिया में महिला एवं पुरुष विजेता टीमों को बुलाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)

International

RELATED ARTICLES