(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।
लखीमपुर खीरी। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बीते 11 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है।
जानकारी के अनुसार पिछले 11 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में कुल ₹8.06 प्रति लीटर और डीजल में ₹7.80 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन, कृषि कार्य और रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। पेट्रोल में बढ़ोतरी का विवरण 15 मई : ₹3.29 19 मई : 96 पैसे 23 मई : 94 पैसे 25 मई : ₹2.87 कुल बढ़ोतरी : ₹8.06
डीजल में बढ़ोतरी का विवरण
15 मई : ₹3.11, 19 मई : 94 पैसे 23 मई : 95 पैसे 25 मई : ₹2.80 कुल बढ़ोतरी : ₹7.80
ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आम नागरिकों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा घरेलू बजट को प्रभावित करेगा। वहीं परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी चिंता जताई है कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।
पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम