बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज
*देवरिया* बड़े मंगलवार पर देवरिया पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवरिया पर वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी और बुनिया प्रसाद का आनन्द लिया। सुबह हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ भंडारा देर समय तक अनवरत रूप से चलता रहा।
भंडारी की शुरुआत पुलिस अधीक्षक देवरिया और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी देवरिया द्वारा भक्तों को प्रसाद चलाकर शुरुआत की जिसमें लम्बी कतारो में लोग खड़े होकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्य को देख जनता ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया की यैसा देवरिया में पहली बार हुआ है कि कोई पुलिस कमिश्नर अपने कार्यालय पर भंडारा का आयोजन किया।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






