बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज
*देवरिया* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमान श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भटनी श्री मृत्युंजय राय मय पुलिस टीम के द्वारा मा० न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 03 अभियुक्तों 1. अतुल यादव पुत्र दिनेश यादव 2. दिलीप पुत्र स्व० सिंहासन यादव 3. भृगुराशन पुत्र विक्रम निवासीगण नोनापार थाना भटनी जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा/मुनादी की कार्यवाही संबंधित गांव एवं सार्वजनिक रुप से दृश्य स्थलों पर नोटिस चस्पा करते हुए डुग्गी पिटवाकर की गई।
अवगत कराना है कि उपरोक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भटनी पर हत्या के प्रकरण से संबंधित अभियोग मु0अ0सं0- 266/2025 धारा 191(2),191(3), 190, 103(1), 115(2),352,351(3),3(5) बीएनएस पंजीकृत है जिसमें उपरोक्त तीनों अभियुक्त फरार चल रहे हैं।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)






