बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (BBN)
देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 18.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से सम्बन्धित नामजद 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष , 2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष , 3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष व 4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2026 को ब्रह्मचारी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा) को बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.04.2026 को थाना बरहज क्षेत्र के ग्राम करौंदी में जयराम व राजकुमार जो कि आपस में पट्टीदार हैं, इनके बीच मकान निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में राजकुमार व उनके परिजनों के द्वारा जयराम के पिता मवाजा को लाठी से गंभीर चोट पहुँचायी गयी, जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज देवरिया में मृत्यु हो गयी। मृतक के पुत्र जयराम द्वारा दी गयी तहरीर पर थाना बरहज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 103(1), 191(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. शिवकुमार पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 45 वर्ष
2. शेषनाथ पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 33 वर्ष
3. राजेश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 36 वर्ष
4. विनीत यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम करौदी थाना बरहज जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (04 डंडा)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।
2. उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।
3. का0 दीपक यादव, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।
4. का0 कमलेश कुमार, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।
5. का0 रामचन्द्र मौर्या, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।
6. का0 अभिषेक सिंह, थाना- बरहज, जनपद- देवरिया ।
हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)





