
(ब्यूरो खीरी)अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़
अपर मुख्य सचिव महोदया के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में, प्रबंध निदेशक महोदया के निर्देशन और संयुक्त प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों के साथ, जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी के सहयोग से सम्पूर्णानगर चीनी मिल का पिराई सत्र 2025–26 आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
इस उपलब्धि में चीनी मिल संघ के मुख्य गन्ना विकास सलाहकार महोदय, प्रधान प्रबंधक (तकनीकी) महोदय, चीनी मिल संचालक मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, किसान भाइयों तथा मिल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्पूर्णा नगर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।
— शादाब असलम
प्रधान प्रबंधक,
सम्पूर्णा नगर चीनी मिल,
खीरी (उत्तर प्रदेश)





