रिपोर्ट– जिला संवाददाता आकाश द्विवेदी
प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

जौनपुर।

संत श्री आसाराम बापू के 87वें अवतरण दिवस (8 अप्रैल 2026) के पावन अवसर पर जनपद में उनके अनुयायियों द्वारा सेवा और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इसके तहत 6 अप्रैल 2026 को शहर के व्यस्त जेसीज चौराहा पर एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिष्यों ने ऋषिप्रसाद आध्यात्मिक पत्रिका की लगभग 5000 प्रतियां वितरित कर लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास किया। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पलाश के शीतल शरबत के 5000 गिलास वितरित किए गए, जिससे राहगीरों को राहत मिली। इसके अतिरिक्त स्वादिष्ट छोला प्रसाद का भी बड़े स्तर पर वितरण किया गया, जिसे लोगों ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।
इस सेवा कार्यक्रम में लखनऊ आश्रम से आए राजकुमार की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ विकास, हीरालाल, अशोक, रमेश सहित कई अन्य शिष्यों ने पूरे समर्पण भाव से सेवा कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान शिष्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अवतरण दिवस के अवसर पर जिले में अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।





