Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: संपूर्णानगर में जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो रिपोर्ट: अमरनाथ | बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़

लखीमपुर खीरी।
संपूर्णानगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी अब विरोध में बदलती नजर आ रही है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर विद्युत विभाग के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा, संजय कुमार, बिकाऊ प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दों में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अनियमितता लगातार बढ़ी है। उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई मामलों में समय से बिल जमा करने के बावजूद कनेक्शन काटने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जा रही है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मीटर रीडिंग की पारदर्शिता नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पा रही। वहीं, संपूर्णानगर सिंगाही क्षेत्र के ग्रामीणों से शहरी दरों के अनुसार बिल वसूला जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण बताया गया।
जनप्रतिनिधियों ने मांग करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुरानी मीटर प्रणाली बहाल की जाए या फिर ऐसी ठोस व्यवस्था लागू की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और बिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी बने। ज्ञापन सौंपते समय मौजूद लोगों ने चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

International

RELATED ARTICLES