ब्यूरो रिपोर्ट: अमरनाथ | बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।

लखीमपुर खीरी। तहसील पलिया के ग्राम गिरधरपुरी में आज सांझा सहयोग इंडिया फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सरदार सरदूल सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लखनऊ से पधारे फाउंडेशन के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण विकास, सामाजिक सहयोग एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में सुदर्शन गुप्ता (निवासी संपूर्ण नगर) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में बैठक का समापन सामाजिक एकता एवं आपसी सहयोग को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।





