अमरनाथ/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज ब्यूरो
लखीमपुर-खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कोतवाली निघासन का औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली परिसर का गहनता से अवलोकन करते हुए कार्यालय, मालखाना, हवालात और मैस सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधों और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी को न्याय मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार, कोतवाली प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में व्यवस्था को लेकर गंभीरता और सक्रियता देखने को मिली।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा