अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य पर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला सहित तीन पुलिसकर्मी सम्मानित।

रिपोर्टर: धीरज कुमार गुप्ता / ब्यूरो चीफ, बलिया
बिल्थरारोड ।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपराध नियंत्रण और एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के साथ कांस्टेबल सर्वेश यादव और महिला कांस्टेबल साधना सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक उभांव संजय शुक्ला ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी, सक्रिय गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही, IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा जनसंपर्क को मजबूत किया गया है। इससे आमजन बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उभांव थाना टीम के इन लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में कमी आई है। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में भी तेजी आई है। इसी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को सम्मानित किया।
इस फोटो को लगाकर पोस्टर बना कर दो मेन मुद्दा को हाईलाइट कर देना।






