Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

बिल्थरारोड के C.M.B. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस पर मेधावी छात्र सम्मानित।

बेल्थरारोड: नगर स्थित C.M.B. इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वार्षिक परिणाम दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सिटी ब्रांच और मेन ब्रांच के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय कम समय में ही विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां के शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, छात्रों के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारयुक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करते रहें और अपने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

International

RELATED ARTICLES