Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

राज्य मंत्री ने सराहनीय कार्य के लिए दुधवा फाउंडेशन की मोटिवेटर को किया सम्मानित

अमरनाथ/बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ ब्यूरो, लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य (राज्य मंत्री) श्री सत्येंद्र बारी संगठन प्रवास के दौरान पलिया पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता रवि गुप्ता ने उन्हें क्षेत्र की प्रतिभाशाली युवती नजरू निशा के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रवि गुप्ता ने बताया कि नजरू निशा कम उम्र में ही सैकड़ों जहरीले सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ चुकी हैं। इसके अलावा मगरमच्छ सहित कई जंगली जानवरों को पकड़ने का साहसी कार्य कर चुकी हैं, जिससे वह पलिया क्षेत्र का गौरव बन गई हैं।
इसके बाद राज्य मंत्री श्री सत्येंद्र बारी, भाजपा नेता रवि गुप्ता के साथ ग्राम फुलवरिया स्थित नजरू निशा के घर पहुंचे। वहां उन्होंने अंगवस्त्र ओढ़ाकर नजरू निशा को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मंत्री जी ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह उन्हें जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मानित कराने का प्रयास करेंगे।भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कहा कि पलिया विधानसभा का हर व्यक्ति उनके लिए परिवार के समान है और जो भी उत्कृष्ट कार्य करेगा, उसे आगे बढ़ाने और सम्मान दिलाने का कार्य लगातार किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम “एक दिया शहीदों के नाम” में नजरू निशा को “पलिया रन” के माध्यम से भी सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी और नजरू निशा का परिवार मौजूद रहा।

International

RELATED ARTICLES