Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

चैत्र रामनवमी पर सोनाडीह मेला की तैयारी तेज, पुलिस ने कसी सुरक्षा व्यवस्था।

बेल्थरारोड (बलिया): चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक सोनाडीह मेले की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। मेले में आकर्षण का केंद्र ‘मौत का कुआं’ सहित विभिन्न प्रकार के झूले और मनोरंजन के साधन तेजी से तैयार किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में उभाव थाना अध्यक्ष संजय शुक्ला एवं क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक ने मंगलवार को सोनाडीह मेला स्थल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मेला संचालक एवं पुजारी गण से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान मेला संचालक द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रशासन की सक्रियता से इस वर्ष मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु और दर्शक सुरक्षित वातावरण में मेले का आनंद उठा सकें।

International

RELATED ARTICLES