नवरात्र के पहले दिन सोनाडीह मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।


बिल्थरारोड उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इसी दौरान उभांव थाना के क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक भी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मेले स्थल का औचक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।





