सम्पूर्णानगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
अमरनाथ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो) 
सम्पूर्णानगर, खीरी | 09 मार्च 2026
जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खीरी डा० ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 192/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त गप्पू पुत्र राजकुमार निवासी सिंगाही खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला खीरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस गिरफ्तारी में थाना सम्पूर्णानगर की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक अवधेश कुमार रावत और कांस्टेबल टिंकू प्रजापति शामिल रहे।





