Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

डीजल-पेट्रोल को लेकर उपभोक्ताओं में हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो) 

डीजल-पेट्रोल को लेकर उपभोक्ताओं में हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)

लखीमपुर खीरी। जनपद में डीजल और पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों के चलते तेल उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। कीमत बढ़ने और आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा फैलते ही जिले के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बताया जा रहा है कि जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद किसान और अन्य उपभोक्ता अपने-अपने जरकिन, पिपिया और ड्रम लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए और बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए।

जहां सामान्य दिनों में लोग 100-200 रुपये का तेल भरवाते हैं, वहीं अफवाह के चलते कई लोग 500 से लेकर 800 रुपये या उससे अधिक का पेट्रोल-डीजल भरवाते दिखाई दिए। अधिक तेल लेने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।

यह स्थिति होली के एक दिन बाद 5 मार्च को देखने को मिली। बताया जाता है कि 4 मार्च को कई पेट्रोल पंप बंद रहने के कारण भी लोगों में तेल की कमी को लेकर आशंका बढ़ गई थी।

लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि यदि ईरान और इराक से तेल की आपूर्ति प्रभावित होती है, तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसी आशंका के चलते कई लोगों ने पहले से ही तेल का भंडारण करना शुरू कर दिया।

संपूर्णा नगर, मुरार खेड़ा, शांति नगर, कमलापुर सहित जिले के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी दिनभर भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

International

RELATED ARTICLES