।
➡️ रिपोर्टर: धीरज कुमार गुप्ता / ब्यूरो चीफ / बलिया
बिल्थरारोड होली त्योहार और रमजान पर्व के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला , क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक और चौकी इंचार्ज सीयर मुकेश कुमार ने सोमवार को पुलिस बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने नगर में घुमकर मुस्लिम बन्धुओ से रमजान के पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपील किया। साथ ही उन्होंने हिन्दू भाइयों से होली के त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने के लिए अपील किया। साथ ही उन्होंने हिदायत दिया कि त्योहार में अराजकता फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।उभांव पुलिस ने जवानों के साथ चौकियामोड़ से नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तक फ्लैग मार्च किया। निकाले गये फ्लैग मार्च में सब इस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी , सुधीर चौहान, देवी प्रसाद मिश्र , हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, प्रमोद सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे।










