Thursday, April 16, 2026

National

spot_img

हाउस अरेस्ट किए गए किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका। बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)

हाउस अरेस्ट किए गए किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका।

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ (ब्यूरो)

लखीमपुर खीरी।

बृज मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस, को उनके पलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित गांव में बीती रात से पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात से ही उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात है और समय-समय पर फोर्स की संख्या बढ़ाई जा रही है।

इसी दौरान राजन यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी एवं नगर अध्यक्ष कांग्रेस संपूर्णानगर, जब श्री मौर्या के आवास पर पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस ने वहीं रोक लिया। संपूर्णानगर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और दोनों नेताओं की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, चन्दन चौकी क्षेत्र के बलेरा गांव में मासूम बच्चियों के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आदिवासी क्षेत्र में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने वाला था। बताया जा रहा है कि इसी प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कार्रवाई की है।

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल पीड़ित परिवारों से संवेदना व्यक्त करना और न्याय की मांग उठाना था। वहीं, प्रशासन की ओर से इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

International

RELATED ARTICLES