।। रिपोर्ट – प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी ।।
जौनपुर।
जनपद के समाजसेवी विपुल सिंह ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान किया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती मरीज को आपातकालीन स्थिति में रक्त की सख्त आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही विपुल सिंह बिना विलंब किए अपने सहयोगी मित्र समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी के साथ अस्पताल पहुँचे और जरूरतमंद के लिए अपना रक्तदान करते हुए बहुमूल्य योगदान दिया।





