रिपोर्ट – आकाश द्विवेदी
जौनपुर।
जनपद के जाफराबाद क्षेत्र के कबूलपुर गांव में आम आदमी पार्टी के पूर्व जाफराबाद विधानसभा के प्रत्याशी व पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय कुमार पाठक ने जरूरतमंदो में कंबल वितरण का कार्य किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंद के चेहरे खिल उठे। विजय पाठक ने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति को इस तरह के कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
इस मौके पर काशी प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, पत्रकार उमेश मिश्रा, समाजसेवी डॉ दिवाकर मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी, समाजसेवी अवनीश सिंह, प्रभारकर पाठक, सुभाष चंद्र यादव, गुड्डू यादव, रामरतन मौर्या, डॉ विनय कुमार, ध्रुव मिश्रा, घनश्याम सिंह, तुलसी यादव, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।





