Saturday, February 21, 2026

National

spot_img

स्प्रिंग साइन एकेडमी खरजरवां में एएसपी (उत्तरी) द्वारा यातायात माह नवंबर–2025 का समापन, प्रतिभागी छात्रों को किया गया सम्मानितDeoria

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज 

देवरिया यातायात माह नवंबर–2025 के सफल समापन के अवसर पर आज दिनांक 29.11.2025 को स्प्रिंग साइन एकेडमी, खरजरवां में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), देवरिया* रहे, जिन्होंने विधिवत यातायात माह का समापन किया तथा विद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध, चित्रकला एवं वाद–विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को प्रशस्ति–पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, मोबाइल फोन का उपयोग न करना तथा सड़क पर संयमित व्यवहार जैसे छोटे–छोटे कदम सड़क हादसों में बड़ी कमी ला सकते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री वकील सिंह, प्रधानाचार्य–कालिंद इंटरमीडिएट कॉलेज खरजरवां तथा श्री रामसुमेर पाण्डेय, प्रधानाचार्य–स्प्रिंग साइन एकेडमी ने यातायात माह के दौरान विद्यालय में आयोजित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा वे समाज में भी इस संदेश को प्रसारित करने में सक्षम होंगे।

इस अवसर पर यातायात देवरिया के प्रभारी श्री गुलाब सिंह, का0 सलमान खान, का0 प्रदीप, का0 प्रमोद, होमगार्ड चंदन एवं होमगार्ड प्रभुनाथ सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक–शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उत्साहपूर्वक मौजूद रहे।

हेमन्त कुशवाहा (देवरिया)

International

RELATED ARTICLES