Saturday, February 21, 2026

National

spot_img

विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइज़र टीम को जिलाधिकारी ने किया सम्मानितDeoria

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज 

देवरिया विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को आज कलक्ट्रेट कार्य कक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया।

पथरदेवा विधानसभा के बूथ संख्या 27 की बीएलओ सुश्री साधना, बूथ संख्या 170 के बीएलओ श्री चंद्रशेखर गुप्ता, सुपरवाइज़र श्री अनमोल मणि त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में शत-प्रतिशत फीडिंग कार्य पूर्ण कर अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से सफल बनाया। जिलाधिकारी ने सभी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण चरण है। बीएलओ और सुपरवाइज़र टीमें इस प्रक्रिया की मुख्य धुरी हैं और उनका समर्पण जनपद की कार्यसंस्कृति को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसे कर्मठ कार्मिकों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि देवरिया जनपद आगामी दिनों में विशेष पुनरीक्षण अभियान में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।

हेमन्त कुशवाहा (देवरिया)

International

RELATED ARTICLES