Saturday, February 21, 2026

National

spot_img

एसपी देवरिया श्री संजीव सुमन ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशDeoria

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज 

देवरिया पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन द्वारा आज दिनांक 21.11.2025 को पुलिस लाइन देवरिया का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की सभी महत्वपूर्ण शाखाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में ड्यूटी चार्ट, परेड बुक, उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बारीकी से जांचा। उन्होंने सभी रजिस्टरों पर सत्यापन हस्ताक्षर किए और संबंधित अधिकारियों को सभी अभिलेखों को अद्यतन तथा पारदर्शी तरीके से संचालित करने की हिदायत दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन के आरटीसी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम, फिजिकल ट्रेनिंग, ड्रिल अभ्यास, शस्त्र प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया। प्रशिक्षण में शामिल पुलिस कर्मियों से उन्होंने जरूरी जानकारी ली और उन्हें पेशेवर दक्षता बढ़ाने के लिए गंभीरता और पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने की सलाह दी निरीक्षण के दौरान महोदय ने शस्त्रागार, परिवहन शाखा, बैरक, मेस, स्वास्थ्य इकाई, परेड ग्राउंड तथा परिसर की स्वच्छता की स्थिति का भी निरीक्षण किया। 

उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन वह स्थान है जहाँ से पुलिस बल का मनोबल और कार्यक्षमता तैयार होती है, इसलिए यहां उपलब्ध समस्त व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता, बैरक की स्वच्छता एवं पुलिस कर्मियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और वाहनों की नियमित सर्विसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी आरटीसी दीपशिखा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय राज सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

हेमन्त कुशवाहा 

International

RELATED ARTICLES