बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज (देवरिया)
देवरिया पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना एकौना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2025 धारा 191(2), 115(2), 351(3),126(1), 131 व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त राम प्रवेश पाल पुत्र दुलारे पाल निवासी तिघरा खैरवा थाना एकौना जनपद देवरिया आज दिनांक 11.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर धरमपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कब्जे से 01 अदद नजायाज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. राम प्रवेश पाल पुत्र दुलारे पाल निवासी तिघरा खैरवा थाना एकौना जनपद देवरिया
*बरामदगी का विवरण*
1. एक अदद नजायाज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अम्बरीश बहादुर राजभर थाना एकौना जनपद देवरिया।
2. का0 संदीप कुमार थाना एकौना जनपद देवरिया।
*हेमन्त कुशवाहा*





