Saturday, June 20, 2026

National

spot_img

जिलाधिकारी ने पीएचसी एवं बीडीओ कार्यालय बैतालपुर का किया औचक निरीक्षण

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज देवरिया 

*समय से उपस्थित रहकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को बैतालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालय बैतालपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी पूर्वाह्न लगभग 9:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए सभी कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, प्रसव केंद्र, दवा वितरण कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का उपचार समुचित एवं सुचारु रूप से होना सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में बनी रहनी चाहिए तथा किसी भी मरीज को इलाज व दवा के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर एवं वार्डों में स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें तथा उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
इसके उपरांत लगभग 10 बजे जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय बैतालपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका एवं अभिलेखों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी लापरवाही उजागर होती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

हेमन्त कुशवाहा (सह मंण्डल प्रभारी)

International

RELATED ARTICLES