(ब्यूरो अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।)
लखीमपुर खीरी। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू सम्राट हॉस्पिटल और शुभ आदर्श
हॉस्पिटल को सील कर दिया। वहीं जानकी हॉस्पिटल और सत्यम हॉस्पिटल को कमियों के चलते नोटिस जारी किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक मानकों का पालन न पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। सील किए गए अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया, ताकि उनके उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना मानकों और वैध अनुमति के संचालित किसी भी अस्पताल के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: दो अस्पताल सील, दो को नोटिस, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा।