समाधान दिवस में उमड़ी भीड़: राजस्व और पुलिस मामलों पर प्रशासन सख्त।
बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की मौजूदगी में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के आने की खबर मिलते ही फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। अधिकांश मामले राजस्व संबंधी रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 150 मामले आए जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।इस दौरान सोनबरसा गांव निवासी कुसुम तिवारी पुत्री ब्रह्मानंद उपाध्याय शिकायती पत्र दिया कि हमारे पिता ब्रह्मानंद के नाम से पुस्तैनी जमीन है। पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ है जिनकी चेतना नहीं है। हमारे जमीन को हमारे चाचे के लड़के सुनील और कृष्णानंद उपाध्याय द्वारा जबरजस्ती कब्जा किया गया है। वहां जब अपने जमीन और घर पर गए तो चाचा के लड़कों और उनकी पत्नी द्वारा मारा पीटा गया। उनके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने कारवाई करने का आश्वासन दिया। अखोप निवासी जमुना देवी ने दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर घर निर्माण रोकने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो व एसडीएम को मौके पर जाकर जांच कर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।वहीं विकास खंड सीयर के ग्राम हल्दीरामपुर में चकनाली निर्माण की शिकायत पर डीएम ने टीम गठित कर जल्द नाली निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। चैनपुर गुलौरा गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने ही पिता द्वारा संपत्ति से बेदखल करने का आरोप लगाया है। समाधान दिवस में भूमि विवाद, स्मार्ट मीटर और वरासत बैमाना जैसे मामलों की भी सुनवाई हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर जांच व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।कार्यक्रम में एसडीएम बेल्थरारोड शरद चौधरी, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।





