।समग्र शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सेमरी, पलिया बमनगर, खीरी से आज दिनांक 8 नवंबर 2025 (शनिवार) को एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विनोद कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार के नेतृत्व मे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापकों व अध्यापिकाओं के साथ इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली के लिए सुबह 7:00 बजे बसों द्वारा प्रस्थान किया।इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों के वातावरण, तकनीकी ज्ञान एवं प्रयोगात्मक शिक्षण प्रणाली से अवगत कराना है। विद्यार्थियों में इस भ्रमण को लेकर उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।






