Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

संपूर्णानगर कस्बे में श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम का त्योहार

(ब्यूरो/ अमरनाथ, बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)

संपूर्णानगर, खीरी। कस्बा संपूर्णानगर में मोहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान अकीदतमंदों द्वारा हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मोहर्रम का त्योहार इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने में मनाया जाता है तथा दसवीं मोहर्रम का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने जगह-जगह तबर्रुक एवं प्रसाद का वितरण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने इमाम हुसैन के बलिदान और उनके संदेश को याद किया तथा आपसी भाईचारे और शांति का संदेश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान कंछल गुट व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान एवं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे और पूरे आयोजन पर निगरानी बनाए रखी गई।

International

RELATED ARTICLES