Thursday, August 20, 2026

National

spot_img

*संत कबीर नगर: कोटेदारों के लिए बड़ी राहत: लाभांश 90 रुपये से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल हुआ* *(मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के साथ ई-पास फीडबैक प्रणाली का भी किया शुभारंभ)* संवाददाता देवानंद पांडेय 

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सम्मानित कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। जनपद संत कबीर नगर में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी की उपस्थिति में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक अभय नारायण सहित जनपद के सम्मानित कोटेदार उपस्थित रहे। विधायक अंकुर राज तिवारी ने लाभांश वृद्धि पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में कोटेदारों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। वे बिना वेतन के सरकार की योजना को निष्पक्षता से जरूरतमंदों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कोटेदारों से अपनी दुकानों को आधुनिक बनाने और 39 आवश्यक सामान रखने की अपील की ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि लाभांश बढ़ने से कोटेदारों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को समय से राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद की तीनों विधानसभाओं में किया गया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जनपद के 863 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे। विधानसभा मेहदावल में 170, धनघटा में 150 और खलीलाबाद में 150 कोटेदारों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

International

RELATED ARTICLES