(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़।
संपूर्णानगर खीरी, दिनांक 25 मई 2026 कस्बा संपूर्णानगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आज व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष इस्तियाक अहमद खान, संरक्षक ओमप्रकाश मधेशिया एवं महामंत्री कुलदीप सिंह बरार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि कस्बे में सड़क के दोनों ओर समुचित नाली व्यवस्था करवाई जाए तथा रोड के दोनों किनारों पर 4 फीट इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाए। साथ ही मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने और जर्जर रास्तों की मरम्मत कराने की मांग भी रखी गई।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शाम से सुबह तक होने वाली विद्युत कटौती से आमजन और व्यापारी दोनों परेशान हैं, इसलिए रात के समय बिजली कटौती बंद की जाए। इसके अलावा कस्बे में नियमित सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग भी की गई।
ज्ञापन में टंकी ऑपरेटर रवि कनौजिया का लंबित वेतन तत्काल दिलाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि “नगर एवं व्यापार हित में व्यापार मंडल संपूर्णा नगर आगे भी जनता की आवाज़ बुलंद करता रहेगा।”
व्यापार मंडल संपूर्णा नगर ने जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन