Wednesday, August 5, 2026

National

spot_img

रानीनगर में एसएसबी 39वीं वाहिनी की कार्रवाई, नेपाल ले जाई जा रही 3 बोरी यूरिया खाद बरामद

(ब्यूरो अमरनाथ, बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)

जनपद खीरी के थाना संपूर्णा नगर क्षेत्र के ग्राम रानीनगर में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 39वीं वाहिनी ने सतर्कता एवं मुस्तैदी का परिचय देते हुए कार्रवाई कर नेपाल ले जाई जा रही 3 बोरी यूरिया खाद बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जो कथित रूप से भारत से नेपाल की ओर यूरिया खाद ले जा रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के दौरान एसएसबी के जवानों ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामद यूरिया खाद को कब्जे में लेकर संबंधित महिलाओं से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई भी प्रचलित है।

एसएसबी 39वीं वाहिनी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर खाद एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध तस्करी को रोकने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है। सीमा क्षेत्र में इस प्रकार की कार्रवाई से अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

International

RELATED ARTICLES