रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
|| बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN ||

👉मौसम में एक बड़ा उलट फेर हो सकता है।
👉11 जून से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर आ सकता है और उसके प्रभाव से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर भारत पर बनेने की सम्भावना ।
पहाड़ों पर अच्छी बारिश शुरू हो सकती है ।
11 और 12 जून से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की सम्भावना ।
तेज हवाओं के साथ बादलों की गरज और चमक भी हो सकती है।
दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना ।
महाराष्ट्र सहित तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में मानसून आगे बढ़ सकता है।
मानसून एक-दो दिन में पश्चिम बंगाल में अंदर पहुंच सकता है ।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि 2 दिन के बाद आधे से ज्यादा देश को गर्मी से राहत मिल सकती है ।






