बेल्थरारोड में जी एम ए.एम. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में नियमों के विरुद्ध लगाए गए व्यवसायिक मेले में अराजकता फैलने और शर्तों के उल्लंघन की पुलिस रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने बताया कि नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए दुबई मेले की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।
👉 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति या शर्तों का पालन किए किसी भी प्रकार का आयोजन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






