Tuesday, August 4, 2026

National

spot_img

पेपर लीक के कारण देश के करोड़ों छात्रों का जीवन हुआ चौपट- कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष, डा.प्रमोद कुमार सिंह

रिपोर्ट– प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी 

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN

जौनपुर

नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है, सरकार की पेपर लीक योजना के कारण देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने शनिवार को शहर के एक होटल में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्तालाप के दौरान कहा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है। सरकार की नाकामियों का परिणाम है कि पढ़ा लिखा नौजवान दर-दर ठोकरें खा रहा है और आत्महत्या करने करने पर मजबूर हो गय है। डा. प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के नौजवानों से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार सभी दावे हवा हवाई हो गयी है, उत्तर प्रदेश अपराध गढ़ बन गया है, यूपी में हत्याएं, लूट डकैती की रोज होने वाली घटनाओ से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जिस रामराज्य का सपना दिखाकर भाजपा सत्ता में आई थी आज उसी भाजपा सरकार में भगवान राम भी सुरक्षित नहीं है। अयोध्या के राममंदिर में हुई लूट और चंदा चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार में भगवान को भी लूट लिया गया, अयोध्या में राममंदिर ट्रस्ट के नाम पर जमीन घोटाला, सोने चांदी की कीमती शिलाओं, भगवान का मुकुट हार आदि की चोरी से देश के हिंदुओं की आस्था पर गहरा आघात लगा है। सरकार मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए सारा प्रयास कर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान राजू, सभासद शहनवाज मंजूर, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. दीवाकर मौर्या, ओमकार यादव, राजकुमार गुप्ता,ललित चौरसिया, मुहम्मद ताहिर, तौफीक अहमद राजू, मोहम्मद अर्शी, आदिल साद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES