
(ब्यूरो खीरी) अमरनाथ / बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़
संपूर्णा नगर (खीरी)। पलिया तहसील क्षेत्र के सिंगाही खुर्द कस्बा, संपूर्णा नगर (निकट वन विभाग) में उस समय खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब क्षेत्र की होनहार बेटी नीलम सक्सेना, पुत्री रामपाल सक्सेना के पुलिस विभाग में चयन होने पर उनके सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
नीलम सक्सेना की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बहन की सफलता पर गर्व: मेहनत लाई रंग, पुलिस विभाग में चयन पर सम्मान क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से युवाओं में उत्साह का माहौल है और वे प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी श्री शिव कुमार गुप्ता (मंटू गुप्ता) ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, नीलम इसकी जीती-जागती मिसाल हैं।”
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन यादव, संतोष प्रजापति, पवन कुमार सक्सेना एवं बेटी की माता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नीलम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सम्मान समारोह क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अन्य युवा भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होंगे।






