(ब्यूरो अमरनाथ/ बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ खीरी)
सम्पूर्णानगर, लखीमपुर खीरी। थाना दिवस के अवसर पर पत्रकार रवि गुप्ता द्वारा उनके आवास के बाहर नाली का पानी भरने एवं जल निकासी बाधित होने की समस्या को उठाया गया था। एसडीम से शिकायत संपूर्णा नगर थाने में बैठक और व्यापार मंडल की कड़ी मशक्कत और जाद्दोजहद के बीच थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी की सहमति से समस्या का संज्ञान लेते हुए पलिया ब्लॉक से सफाई कर्मियों को बुलाकर चोक नाली की सफाई कराई गई।
जांच में पाया गया कि वार्ड नंबर 5 कस्बे के व्यापारी मुकेश एवं नितिन गुप्ता के घर के सामने नाली के ऊपर बनी सीमेंटेड पट्टी के कारण वर्षों से जल निकासी बाधित थी। सफाई कर्मियों ने उक्त पट्टी को हटाकर नाली की सफाई की, जिससे पानी का सुचारु रूप से निकास होने लगा और समस्या का समाधान हो गया।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान, महामंत्री कुलदीप सिंह बरार, सम्पूर्णानगर पत्रकार मित्र संगठन के अध्यक्ष गोविंद कुमार गोयल, रिन्यू गुप्ता, संतोष कुमार मित्रा, अजय वर्मा, संजीव झांजी, अमरनाथ सहित अन्य पत्रकार साथी एवं पुलिस स्टाफ मौके पर उपस्थित रहे।
पत्रकार रवि गुप्ता ने समस्या के समाधान में सहयोग करने वाले थाना प्रभारी, पुलिस प्रशासन, सफाई कर्मियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाना दिवस के अवसर पर दिए गए समस्या समाधान के आश्वासन को धरातल पर उतारकर प्रशासन ने जनसमस्याओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है।
थाना दिवस में उठाई गई समस्या जद्दोजहद एवं कड़ी मशक्कत के बाद हुआ समाधान।